पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी खबर, आरा में पुलिस-आरोपियों के बीच एनकाउंटर

Ara police encounter: बिहार में चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों का आरा में एनकाउंटर किया है। फिलहाल दोनों घयल है और इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Police encounter chandan mishra murder accused

आरोपियों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Chandan Mishra murder case: बिहार में चंदन मिश्रा हत्यांकाड के आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर में दो आरोपी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो शूटर के साथ मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। दोनों को गोली लगी है। इलाज के लिए आरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में भोजपुर में छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद जब पुलिस वहां पर छापा मारने पहुंची तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर को गोली लगी।

पुलिस ने दावा किया है कि पटना के पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा की हत्या के समय भी दोनों शूटर मौजूद थे। दोनों बदमाशों के नाम रविरंजन सिंह और बलवबंत सिंह है।

Advertisment

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने पांच बदमाशों को कोलकाता में न्यू टाउन से अरेस्ट किया था। अधिकारियों की मानें तो आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित आवासीय परिसर से पकड़ा था। सभी आरोपी पांचो शूटर की मदद कर रहे थे।

गया के रास्ते कोलकाता भागे थे शूटर

गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह सभी आरोपियों को पटना लाया गया, जहां न्यू पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारी तौसीफ से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, तौसीफ और निशु खान रिश्ते में मौसेरे भाई हैं। निशु खान को कमर में गोली लगी थी, जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता। उसी ने कोलकाता में गेस्ट हाउस बुक कराया था। पुलिस का दावा है कि 17 जुलाई को चंदन मिश्रा की हत्या के बाद चारों शूटर तौसीफ, निशु, हर्ष और भीम गया के रास्ते कोलकाता भागे थे।

विज्ञापन

चंदन मिश्रा हत्याकांड में 9 आरोपी शामिल

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 9 अपराधी शामिल थे, जिनमें तौसीफ और निशु के अलावा हर्ष, भीम, मोनू, बलवंत, अभिषेक और नीलेश जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से बलवंत और मोनू के घर जो बक्सर जिले के हैं पर इश्तेहार चस्पा कर दिए हैं। अगर वे समय पर सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ