तीन एक्सप्रेसवे, एक पावर प्लांट; बिहार को क्या मिला? बजट से गदगद हुए नीतीश कुमार

Nitish Kumar Statement On Budget 2024 : मोदी 3.0 के बजट पर गठबंधन का असर देखने को मिला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। आइए जानते हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने बजट पर क्या कहा?

Nitish Kumar PM Modi Bihar Special Category Status

नीतीश कुमार ने अपने नेताओं के साथ बैठक की है। फाइल फोटो

Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में देश का बजट पेश किया। मोदी सरकार के बजट में बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं की गईं। बिहार को तीन एक्सप्रेसवे, एक पावर प्लांट समेत कई प्रोजक्ट का तोहफा दिया गया। इन योजनाओं के लिए 58900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने बजट का स्वागत किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क संपर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया गया है।

बाढ़ से बचाव के लिए बजट का ऐलान

उन्होंने आगे कहा कि बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए विशेष सहायता की घोषणा की गई है। बिहार को बाढ़ से बचाव के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिए विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है, जो स्वागत योग्य है।

नीतीश कुमार ने किया धन्यवाद

नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बजट में विशेष प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद किया। बजट में बिहार के लिए की गई इन घोषणाओं से बिहार के विकास में सहयोग मिलेगा। आशा है कि आगे भी अन्य आवश्यकताओं के लिए केंद्र सरकार इसी तरह बिहार के विकास में सहयोग करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ