मोदी सरकार का रिटर्न गिफ्ट, आंध्र प्रदेश पर क्यों मेहरबान BJP, बजट पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?

Budget 2024 On Andhra Pradesh : संसद में मंगलवार को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया। इस बार बजट में एनडीए के घटक दलों का खास ध्यान रखा गया। निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। आइए जानते हैं कि बजट में आंध्र प्रदेश को क्या मिला?

Budget 2024 On Andhra Pradesh

पीएम मोदी का चंद्रबाबू नायडू को रिटर्न गिफ्ट।

विज्ञापन

Budget 2024 On Andhra Pradesh : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का पूर्णकालिक बजट पेश किया। मोदी 3.0 का यह पहला और निर्मला सीतारमण का 7वां बजट रहा। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को रिटर्न गिफ्ट दिया। केंद्र ने उनके लिए अपना खजाना खोल दिया। आइए जानते हैं कि आंध्र प्रदेश पर मोदी सरकार क्यों मेहरबान है?

आंध्र प्रदेश को मिला आर्थिक पैकेज

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आंध्र प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने राज्य की पूंजी की जरूरतों को स्वीकार कर लिया। इसके तहत बजट में आंध्र प्रदेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

इस प्रोजेक्ट से किसानों को होगा लाभ

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण ने पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट से वहां के किसानों को फायदा मिलेगा। इस परियोजना के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी। साथ ही आंध्र प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके लिए सरकार की ओर से जल, बिजली, रेलवे और सड़क जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे के लिए बजट दिया जाएगा।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश पर क्यों मेहरबान है मोदी सरकार?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद केंद्र की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गईं। भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। ऐसे में घटक दल टीडीपी और जेडीयू के सपोर्ट से मोदी 3.0 की सरकार बनी। मोदी सरकार पर चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दबाव बनाने में सफल रहे। इसका असर बजट 2024 में देखने को मिला। सरकार के बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए स्पेशल घोषणाएं की गईं।

विज्ञापन

बजट पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे राज्य की जरूरतों को पहचाना और वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में राजधानी, पोलावरम, औद्योगिक नोड्स और पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया। केंद्र की यह मदद आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण में बहुत मददगार साबित होगी। मैं इस प्रगतिशील और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले बजट की प्रस्तुति के लिए आपको बधाई देता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ