बिहार सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हंगामे के बाद बापू केंद्र पर हुई BPSC परीक्षा रद्द

BPSC 70th Exam: बिहार में कुल 911 सेंटरों पर BPSC की 70वीं परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में कुल 4.75 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

BPSC 70th Exam, BPSC 70th Exam cancelled, BPSC 70th Exam candidates protest, BPSC 70th Exam Patna, BPSC 70th Exam Bapu exam centre

बापू केंद्र पर हुए हंगामे का फाइल फोटो

विज्ञापन

Bihar Public Service Commission: पटना से बड़ी खबर आई है, विवाद के बाद सरकार ने 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुई BPSC की 70वीं परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस बारे में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि राज्य के कुल 912 सेंटरों पर BPSC की 70वीं परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में कुल 4.75 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

912 परीक्षा केंद्रों का एक साथ आएगा परिणाम

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्व माहौल रहा था। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि परीक्षा पेपर लीक नहीं हुआ है। उनका कहना था कि परीक्षा को कैंसिल नहीं किया जाएगा, केवल एक बापू परीक्षा केंद्र पर दोबारा परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस केंद्र पर दोबारा परीक्षा होने के बाद सभी 912 परीक्षा केंद्रों का एक साथ ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

Advertisment

परीक्षा में गड़बड़ी के लगे आरोपों की दो टीमें कर रही जांच

BPSC के अध्यक्ष ने कहा कि बापू परीक्षा केंद्र पर कुछ शरारती तत्वों ने परीक्षा को बाधित करने की कोशिश की थी। जिसके बाद UPSC के नियमों के अनुसार केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एडिशन समय देने का नियम है। उन्होंने आगे कहा कि बापू परीक्षा परिसर में हुई गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन से जांच करने को कहा है। पटना एसएसपी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा इस मामले में आयोग का आईटी सेल भी खुद जांच कर रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ