बिहार सरकार की बड़ी सौगात, हर जिले में बनेंगे आयुष्मान वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Ayushman Wellness Center In Bihar: राज्य स्वास्थ्य समिति के जरिए कार्य योजना तैयार करने का फैसला लिया गया है।

Ayushman Wellness Center In Bihar

Ayushman Wellness Center In Bihar

Ayushman Wellness Center In Bihar: बिहार के सभी जिलों में एक अस्पताल को आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। हेल्थ डिपार्टमेंट ने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को लेकर एक अस्पताल को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य में आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी शुरू हो रही है।

इसके लिए स्टेट हेल्थ कमेटी के जरिए कार्य योजना तैयार करने का फैसला लिया गया है। इस कार्य योजना के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को स्टेट काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तर्ज पर काम करेगा।

यहां आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए सामान्य स्वास्थ्य सुविधाएं और जांच की व्यवस्था दी जाएगी। गंभीर मरीजों को रेफरल अथवा सब डिविजनल हॉस्पिटल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज की सुविधा के लिए भेजा जाएगा।

केंद्र के निर्देश पर लिया गया फैसला

देशभर के 347 जिला अस्पतालों में पहले स्टेज में वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी है। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने, उनके इलाज के लिए अच्छा मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सारे काम किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान भारत योजना से जुड़े मरीजों को कोई परेशानी न हो और उनका समय इलाज हो सके।

आपको बता दें, देशभर में केंद्र सरकार की तरफ से 2018 में आयुष्मान भारत योजना की घोषणा हुई थी। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवार और ऑक्यूपेशन बेस्ड अर्बन हाउस होल्ड शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ