Bihar Lok Sabha Election 2024: पटना पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने दावा किया कि एनडीए स्पष्ट बहुमत में आएगा। तीसरी बार फिर मोदी पीएम बनेंगे। वे अररिया में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावी माहौल शानदार है। लोगों में उत्साह है। वे बिहार में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। यहां के लोगों का रवैया अच्छा है। वे बिहार की धरती को नमन करते हैं। विपक्ष का काम सिर्फ देश को बांटने का है। वे बिहार में पार्टी के प्रचार की शुरुआत कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने कसा था ‘जीजा जी’ पर तंज, अमेठी में लग गए रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर
तिवारी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वह लोगों की प्रॉपर्टी का आकलन करने और सोना-चांदी बांटने की बात कह रही है। अब लोगों को पता लग गया है कि देश को कौन बांट रहा है? तेजस्वी यादव को अपने गिरबान में झांकने की सलाह उन्होंने दी। कहा कि वे एनडीए का सूपड़ा साफ होने की बात कह रहे हैं। लेकिन उनकी पार्टी को लोग पहचान चुके हैं। मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। एनडीए 400 पार होगा।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में होगा Gandhi Vs Gandhi! क्या प्रियंका के सामने वरुण को उतारेगी भाजपा?
कन्हैया को उन्होंने दिल्ली से 5 लाख से अधिक वोटों से हराने का दावा किया। तिवारी ने कहा कि बेगूसराय से वे 4 लाख से अधिक वोटों से हारे थे। टुकड़े-टुकड़े गैंग को लोग बिल्कुल नहीं चाहते। कांग्रेस को अपना मेनिफेस्टो और रोहिणी आचार्य का बयान देखने की जरूरत है। ये लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात कह रहे हैं। महागठबंधन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनकी भाषा निचले स्तर की है।
काफी अच्छे हैं पवन सिंह, उनसे बात करेंगे
वहीं, काराकाट से पवन सिंह के लड़ने की बात पर तिवारी ने कहा कि वे उनसे बात करेंगे। वे राष्ट्रवादी छवि के शख्स हैं। उनको बीजेपी ने आसनसोल से मैदान में उतारा था, लेकिन वे खुद पीछे हट गए। वे उनको समझाएंगे, ध्यान रखेंगे। वे हमारे छोटे भाई हैं। उनसे बात करेंगे। उनकी कामना है कि देश का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। गर्मी की परवाह न कर बीजेपी को वोट देकर विजयी बनाएं।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
10 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
2 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines