रायबरेली में होगा Gandhi vs Gandhi! क्या प्रियंका के सामने वरुण को उतारेगी भाजपा?

Raebareli Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जब वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटा था तब इसे लेकर खूब बवाल मचा था। लेकिन, अब सामने आया है कि इसके पीछे भाजपा की पूरी प्लानिंग थी। मगर यह प्लानिंग सफल नहीं हो पा रही है। दरअसल, भाजपा वरुण गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़कर कांग्रेस के एक और गढ़ में सेंध लगाना चाहती है।

Varun Gandhi And Priyanka Gandhi

Varun Gandhi And Priyanka Gandhi

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर जब टिकटों का ऐलान हो रहा था और पीलीभीत सीट से वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला था तो सब हैरान रह गए थे। इसके बाद कई तरह की अटकलें चलीं कि वरुण गांधी सपा या कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन, बाद में खुद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि वह न चुनाव लड़ेंगे न पार्टी बदलेंगे। लेकिन, अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

भाजपा ने दिया ये ऑफर, वरुण ने ठुकराया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण का टिकट काटने के बाद उन्हें रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। इस बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने वरुण गांधी से बात भी की थी। लेकिन वरुण ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार वरुण ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं अपनी बहन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ूंगा। चर्चा है कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बना सकती है।

विज्ञापन

पीलीभीत की जनता के नाम वरुण गांधी का पत्र

विज्ञापन

वरुण को लेकर गर्म हो गया था अफवाहों का बाजार

बता दें कि पीलीभीत सीट से टिकट कटने के बाद चुनावी गलियारों में यह चर्चा खूब चली थी कि वरुण गांधी भाजपा से नाता तोड़ लेंगे और सपा, कांग्रेस के टिकट पर अथवा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने खुद साफ किया था कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पीलीभीत सीट का टिकट कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ