'वो मेरा छोटा भाई, भटक गया है'...पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर आखिर क्या बोल गए मनोज तिवारी?

BJP MP Manoj Tiwaris Statement: मनोज तिवारी पार्टी का प्रचार करने के लिए पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। एनडीए स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। इस दौरान उन्होंने एक भोजपुरी कलाकार को अपना छोटा भाई बताया। कहा कि वे उनको समझा देंगे।

Pawan singh and Manoj Tiwari

पवन सिंह और मनोज तिवारी।

Bihar Lok Sabha Election 2024: पटना पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने दावा किया कि एनडीए स्पष्ट बहुमत में आएगा। तीसरी बार फिर मोदी पीएम बनेंगे। वे अररिया में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावी माहौल शानदार है। लोगों में उत्साह है। वे बिहार में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। यहां के लोगों का रवैया अच्छा है। वे बिहार की धरती को नमन करते हैं। विपक्ष का काम सिर्फ देश को बांटने का है। वे बिहार में पार्टी के प्रचार की शुरुआत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वह लोगों की प्रॉपर्टी का आकलन करने और सोना-चांदी बांटने की बात कह रही है। अब लोगों को पता लग गया है कि देश को कौन बांट रहा है? तेजस्वी यादव को अपने गिरबान में झांकने की सलाह उन्होंने दी। कहा कि वे एनडीए का सूपड़ा साफ होने की बात कह रहे हैं। लेकिन उनकी पार्टी को लोग पहचान चुके हैं। मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। एनडीए 400 पार होगा।

विज्ञापन

कन्हैया को उन्होंने दिल्ली से 5 लाख से अधिक वोटों से हराने का दावा किया। तिवारी ने कहा कि बेगूसराय से वे 4 लाख से अधिक वोटों से हारे थे। टुकड़े-टुकड़े गैंग को लोग बिल्कुल नहीं चाहते। कांग्रेस को अपना मेनिफेस्टो और रोहिणी आचार्य का बयान देखने की जरूरत है। ये लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात कह रहे हैं। महागठबंधन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनकी भाषा निचले स्तर की है।

काफी अच्छे हैं पवन सिंह, उनसे बात करेंगे

वहीं, काराकाट से पवन सिंह के लड़ने की बात पर तिवारी ने कहा कि वे उनसे बात करेंगे। वे राष्ट्रवादी छवि के शख्स हैं। उनको बीजेपी ने आसनसोल से मैदान में उतारा था, लेकिन वे खुद पीछे हट गए। वे उनको समझाएंगे, ध्यान रखेंगे। वे हमारे छोटे भाई हैं। उनसे बात करेंगे। उनकी कामना है कि देश का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। गर्मी की परवाह न कर बीजेपी को वोट देकर विजयी बनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ