हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Weather: बिहार में घने कोहरे की दस्तक, अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट

Bihar Weather Update: बीते दिन बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 °C दर्ज किया गया। इसके साथ ही तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में घने कोहरे के साथ तापमान मे गिरावट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने के मुताबकि, 20 नवंबर को बिराह के कई जिलों में सुबह और रात को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आने वाले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव नहीं दिखेगा। बिहार में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। आने वाले 2 से 3 दिन में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आने वाले समय 7 दिनों के लिए अपडेट दिया है। 20 नवंबर को कई इलाकों में घने कोहरे के साथ मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान पूर्वी चंपारण, सीतामढी शिवहर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगरिया, कटिहार, नालन्दा, जहानाबाद शेखपुरा लखीसराय और भागलपुर में मौसम सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, गिरा पारा; मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

विज्ञापन

कितना रहा तापमान?

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान का बदलाव देखने को मिला। जिसमें सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 °C (खगाड़िया) में दर्ज किया गया। इसके अलावा मधेपुरा 29.2(-0.2), गोपालगंज 30.4(-0.4), मोतिहारी 30.5(1), मुजफ्फरपुर 26.6(0), मधुबनी 29(0), दरभंगा 28.6(0.6), सुपौल29.5(0.7), किशनगंज 29(0.5), पुपारी 29.3(-0.5), जिरादेई 28.4(-1.1), छपरा 28.6(-0.5),वैशाली 28.3(-0.4), समस्तीपुर 28.2(0), अगवानपुर 28.5(0), पूर्णिया29.8(0), भोजपुर 29.4(0.8), पटना 28.3(0.9), बेगुसराय 28.8(-1.4), खगड़िया 30.6(0), मुंगेर 29.1(-0.5), भागलपुर 28.8(0.2), कटिहार 30.5(1.5), पूसा 28(8), अरवल 28.8(0.9), नालन्दा (राजगीर) 29.6(0.6), शेखपुरा 29.5(0.4), डेहरी 28.4(0), औरंगाबाद 29.3(1.6), गया 28.6(0.5), नवादा 29(0), जमुई 27.5(-1.4) और बांका में 27.1(-0.4) दर्ज किया गया।

बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसकी वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि सफर करते हुए लोग सावधानी बरतें। घने कोहरे में कोई हादसा न हो इसके लिए गाड़ी धीमी चलाएं, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट! शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, जानें वेदर अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola