---विज्ञापन---

बिहार angle-right

39°C के पार पहुंचा बिहार का तापमान, अगले दो दिनों में ‘चढ़ेगा पारा’, पढ़ें IMD का अपडेट

बिहार के मौसम में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों का अपडेट दिया है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जानिए आज कितना तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

देशभर में बीते दिनों से मौसम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थम सा गया है। इसी कड़ी में बिहार का मौसम भी लगातार बदल रहा है। राज्य में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में बिहार का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए अपडेट जारी किया है। दरअसल, बिहार में बारिश रुकने के बाद से रोज 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानें बीते दिन किस जिले में कितना तापमान रहा और आज बिहार में कैसा मौसम रहेगा?

40°C तक पहुंचेगा पारा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 मार्च को औरंगाबाद, पटना, रोहतास, नवादा, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, सीवान, सारण, नालंदा, कैमूर, बक्सर और बांका जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से अधिक) तक पहुंच सकता है। वहीं, ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 3 दिनों में शुष्क मौसम के साथ अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज राज्य में मौसम शुष्क ही रहेगा, जबकि 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार: राष्ट्रगान अपमान मामले में CM नीतीश पर बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दर्ज

कहां रहा सबसे ज्यादा तापमान?

बिहार में पिछले कई दिनों से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन अधिकतम तापमान बक्सर में 39.4°C रहा। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर 35 (0.5), गोपालगणि 36.7 (1.1), मोतिहारी 35.6 (0.6), पुपरी 34.8 (1.2), जिरादेई 36.8 (1.3), मुजफ्फरपुर 34 (0.6), मधुबनी 36.8 (0.1), दरभंगा 36 (0), सुपौल 35.2(0.6), फारबिसगंज 34.2 (0.8), छपरा 34.6(1.2), भोजपुर 36.5 (1.5), वैशाली 35.9 (1.3), पूसा 35 (1.2), मधेपुरा 3.4 (1.4), अगवानपुर 34.5 (0.8), पूर्णिया 34.8 (1.4), सासाराम 6.6 (2.1), अरवल 26.1 (1.7), पटना 35.7 (1.1), नालंदा (राजगेर) 33. (0), बेगुसराय 36.1(0), शेखपुरा 37.1 (0.9), खगड़िया 38 (0.7), भागलपुर 35.2 (1.4), कटिहार 34.5 (2.4), अररिया 33.4 (0), डेहरी 37.2 (3.8), औरंगाबाद 36.1 (0.8), गया 36.7 (1.9), जमुई 35.5(1.2) और बांका में 37.4 (2.7) डिग्री सेल्सियस रहा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार की ‘सियासी थाली’ पर बीजेपी और चिराग की नजर क्यों? समझें फोटो के जातीय मायने

First published on: Mar 27, 2025 06:59 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola