हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Vaishali Vidhan Sabha Seat: कभी था कांग्रेस का गढ़… अब बना JDU का दबदबा, क्या है वैशाली सीट की चुनावी कहानी?

Vaishali Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की वैशाली सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Vaishali Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक वैशाली सीट भी है, जो बिहार के सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 2020 में इस सीट से जेडीयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक वैशाली से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

सिद्धार्थ पटेल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
69,780 वोट मिले
वोट लीड- 7,413
वोट शेयर- 35.96 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Hajipur Vidhan Sabha Seat: ये सीट बनी BJP का गढ़, 7 बार मिली जीत, पार्टियों के लिए कितना मुश्किल होगा हाजीपुर को जीतना?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

संजीव सिंह
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
62,367 वोट मिले
वोट शेयर- 32.14 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अजय कुमार कुशवाहा
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
33,351 वोट मिले
वोट शेयर 17.18 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Parsa Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस पार्टी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, परसा में RJD और BJP कौन से नंबर पर?

विज्ञापन

वैशाली में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

वैशाली सीट बिहार की राजनीति के लिए खास मानी जाती है। साथ ही इसका जैन धर्म में भी खास स्थान है। कहा जाता है कि यहीं के क्षत्रियकुंड ग्राम में भगवान महावीर का जन्म हुआ था। बता दें कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर उन्हीं को कहा जाता है। राजनीतिक तौर पर इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। पार्टी ने कुल 5 बार जीत हासिल कर यहां पर अपना दबदबा कायम किया। इसके बाद JDU को पिछले दो दशकों में 5 बार जीत हासिल हुई है। इसी के साथ यहां पर अब दो पार्टियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

वैशाली में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

वैशाली के रजिस्टर्ड वोटर्स में कुल संख्या का 20.47 फीसदी अनुसूचित जाति और 12.8 फीसदी मुस्लिम समुदाय के वोटर्स दर्ज किए गए हैं। 2020 के वोटर्स की संख्या 2024 में यह बढ़कर 3,45,163 तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sonpur Vidhan Sabha Seat: सोनपुर में कांग्रेस और RJD को मिली बराबरी की जीत, 2025 में BJP से होगी तगड़ी टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola