Bihar Chunav 2025, Sonpur Vidhan Sabha Seat: सोनपुर में कांग्रेस और RJD को मिली बराबरी की जीत, 2025 में BJP से होगी तगड़ी टक्कर

Sonpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सोनपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

SONPUR

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sonpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सोनपुर सीट भी है, जो बिहार के सारण जिले का एक अनुमंडल स्तरीय नगर है। 2020 में इस सीट से RJD को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सोनपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

डॉ. रामानुज प्रसाद
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
73,247 वोट मिले
वोट लीड- 6,686
वोट शेयर- 43.11 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

विनय कुमार सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
66,561 वोट मिले
वोट शेयर- 39.18 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

चंदन लाल
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
8,667 वोट मिले
वोट शेयर- 5.10 फीसदी

विज्ञापन

सोनपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

इस सीट पर लगभग सभी बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस को कुल 4 बार जीत मिली है। इसके साथ ही RJD ने भी कांग्रेस की बराबरी करते हुए 4 बार जीत हासिल की। जनता दल, भाजपा और जनता पार्टी को 2-2 बार जीत मिल चुकी है। वहीं, भाकपा, निर्दलीय और लोक दल ने भी 1-1 बार जीत हासिल कर सोनपुर में अपना खाता खोला है।

सोनपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

सोनपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,88,143 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 5.30 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं और 11.09 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, यादव वोटर्स की संख्या 27 फीसदी से ज्यादा बताई गई है। इन वोटर्स की संख्या लोकसभा चुनाव 2024 में 2,98,216 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ