Bihar Chunav 2025, Hajipur Vidhan Sabha Seat: ये सीट बनी BJP का गढ़, 7 बार मिली जीत, पार्टियों के लिए कितना मुश्किल होगा हाजीपुर को जीतना?

Hajipur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की हाजीपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

HAJIPUR

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Hajipur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक हाजीपुर सीट भी है, जो बिहार के वैशाली जिले में स्थित है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक हाजीपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अवधेश सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
85,552 वोट मिले
वोट लीड- 2,990
वोट शेयर- 44.55 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

देव कुमार चौरसिया
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
82,562 वोट मिले
वोट शेयर- 42.99 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अजीत कुमार
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
5,242 वोट मिले
वोट शेयर- 2.73 फीसदी

विज्ञापन

हाजीपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

हाजीपुर सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। इस सीट की स्थापना के बाद से ही ये BJP के लिए लकी सीट साबित हुई। इसे BJP का गढ़ भी कहा जाने लगा। पार्टी ने कुल 7 बार यहां से जीत हासिल की है। वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 2000 के चुनावों से 4 बार जीत हासिल की है। 2025 के विधानसभा चुनाव में RJD और कांग्रेस मिलकर इस सीट पर फतेह पाने की पूरी कोशिश करने वाली हैं।

हाजीपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

हाजीपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर अनुसूचित जाति के वोटर्स कुल वोटर्स का 21 फीसदी से ज्यादा हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 8 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 1 जनवरी 2024 तक हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,52,082 रजिस्टर्ड वोटर्स थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ