Bihar Chunav 2025, Kalyanpur (SC) Vidhan Sabha Seat: 2025 के चुनाव में मुकाबला RJD vs BJP… जानिए कौन सी पार्टी का कल्याणपुर सीट पर रहा दबदबा?

Kalyanpur (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कल्याणपुर (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Kalyanpur (SC)

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Kalyanpur (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक कल्याणपुर (एससी) सीट भी है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले का कल्याणपुर प्रखंड है। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कल्याणपुर (एससी) से जीत मिल चुकी है?

कल्याणपुर (एससी) में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

कल्याणपुर (एससी) सीट पर हुए 16 विधानसभा चुनावों में JDU ने सबसे ज्यादा बार जीत हासिल की है। पार्टी को कुल 6 बार जीत मिली। जिसमें 2000 में समता पार्टी के रूप में की जीत भी शामिल है। इसके अलावा, कांग्रेस ने यहां से कुल तीन जीत हासिल की। वहीं, कल्याणपुर से जीतने वाली पार्टियों में RJD भी शामिल है, जिसे 2 बार जीत मिली। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी भी 2 बार जीती। लोकदल, जनता पार्टी और जनता दल भी जीत का परचम लहरा चुकी हैं।

विज्ञापन

कल्याणपुर (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

कल्याणपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,24,420 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के वोटर्स 20.99 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10.60 फीसदी तक बताए गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में यह संख्या बढ़कर 3,35,714 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

2025 में इस सीट पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर RJD के मनोज कुमार यादव और भाजपा के उम्मीदवार सचिन्द्र प्रसाद सिंह के बीच चुनावी मुकाबला रहा। इस बार फिर से दोनों पार्टियां आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ