---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Supaul Vidhan Sabha Seat: ये सीट है JDU का गढ़… दूसरी पार्टियां भेद पाएंगी सुपौल का ‘किला’?

Supaul Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान दो चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आ जाएंगे। इससे पहले बिहार की सुपौल सीट पर के पिछले नतीजे देखिए।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Supaul Vidhan Sabha Seat: बिहार के विधानसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। 2025 में चुनाव 243 सीटों पर होंगे। इन्हीं में से एक सुपौल सीट है, जिस पर इस साल भी मुकाबला कड़ा होने वाला है। इस सीट को जनता दल (यूनाइटेड) का मजबूत गढ़ माना जाता है, क्योंकि बिजेंद्र प्रसाद यादव करीब 8 बार यहां से जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस ने सुपौल सीट को 7 बार जीता है। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं?

2020 में कौन सी पार्टी रही विजेता?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सुपौल सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) से बिजेंद्र प्रसाद यादव को जीत मिली थी। उन्हें ये जीत 86,174 वोटों के साथ मिली थी। उनके सामने इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार मिन्नतुल्लाह रहमानी चुनाव लड़ रहे थे, जिन्हें 58,075 वोट मिले थे। JDU ने इस सीट को 28,099 वोटों के मार्जिन से जीता था। तीसरे नंबर के उम्मीदवार प्रभाष चंद्र मंडल थे, जो लोक जन शक्ति पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें केवल 8,515 वोट ही मिले थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sugauli Vidhan Sabha Seat, सुगौली: कब किसने मारी बाजी… देखें सुगौली में हार-जीत का ‘लेखा जोखा’

सुपौल सीट किस पार्टी का गढ़ है?

इस सीट को जनता दल (यूनाइटेड) का मजबूत गढ़ कहा जाता है, क्योंकि यहां पर बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव 1990 से इस सीट पर काबिज हैं। उन्होंने लगातार आठ बार जीत हासिल करके इस सीट को किसी दूसरी पार्टी के लिए काफी मुश्किल बना दिया है। इसके साथ ही इस सीट पर कांग्रेस ने 7 बार जीत हासिल की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Narkatia Vidhan Sabha Seat, नरकटिया: सीट की सियासत… जहां बदलाव बनता है बहुमत का रास्ता

इस सीट पर कितने हैं वोटर्स?

2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान यहां पर रजिस्टर्ड वोटर्स 2,88,703 दर्ज किए गए। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों में ये तादाद 3,07,471 तक पहुंच गई। यहां पर मुस्लिम समुदाय 20.4 फीसदी (58,895 वोटर्स), यादव समुदाय 16.5 फीसदी (47,635 वोटर्स), शहरी वोटर्स 15.05 फीसदी (43,450 वोटर्स) और अनुसूचित जाति 13.15 फीसदी (39,849 वोटर्स) हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bettiah Vidhan Sabha Seat, बेतिया: कांग्रेस की वापसी या BJP की जीत रहेगी बरकरार? 2025 में कौन बनेगा बेतिया का ‘सरताज’

First published on: Oct 08, 2025 09:06 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola