Bihar Chunav 2025, Narkatia Vidhan Sabha Seat, नरकटिया: सीट की सियासत… जहां बदलाव बनता है बहुमत का रास्ता

Narkatia Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: नरकटिया बिहार की राजनीतिक जटिलताओं का एक रोचक उदाहरण है। यह सीट पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है और साथ ही पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भी जुड़ी है।

Narkatiya

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Narkatia Vidhan Sabha Seat: नरकटिया विधानसभा सीट पर कई दलों की सत्ता रह चुकी है। वहीं, जिन दलों की इस क्षेत्र में पकड़ मजबूत है उनमें RJD, JD(U) और LJP समेत कई पार्टियां शामिल हैं। उस सीट पर स्थानीय मुद्दों से चुनाव पर काफी असर पड़ा है। पिछले चुनाव में नरकटिया विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के शमीम अहमद ने जीत दर्ज की थी। उनकी टक्कर जनता दल यूनाइटेड के श्याम बिहारी प्रसाद के साथ ही थी। जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास क्या रहा है।

2020 का चुनावी रिजल्ट

2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो नरकटिया सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के शमीम अहमद को जीत मिली थी। उनके सामने जनता दल यूनाइटेड के श्याम बिहारी प्रसाद थे। शमीम अहमद को कुल 85,562 वोट मिले थे। वहीं, श्याम बिहारी प्रसाद को 57,771 वोट मिले।

विज्ञापन

इसके अलावा, लोक जन शक्ति पार्टी (एलजेपी) के उम्मीदवार सोनू कुमार को 20,494 वोट ही मिल पाए थे। इसके पहले साल 2015 में भी RJD के शमीम अहमद ने 75,118 वोटों से जीत हासिल की थी।

नरकटिया सीट का चुनावी इतिहास

2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के शमीम अहमद और संत सिंह कुशवाहा (BLSP) के बीच मुकाबला रहा। इसमें भी शमीम अहमद को जीत मिली थी। विजेता को 75,118 वोट और हारने वाले उम्मीदवार कुशवाहा को 55,136 वोट मिले थे। इसके पहले 2010 के चुनाव में भी इस सीट पर RJD का कब्जा था।

विज्ञापन

उस चुनाव में RJD ने श्याम बिहारी प्रसाद को उतारा था। उस समय उन्हें 31,549 वोट मिले और उनके सामने जो दूसरे नंबर पर उम्मीदवार थे, वो LJP के उम्मीदवार थे, जिन्हें 23, 861 वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ