Bihar Chunav 2025, Sugauli Vidhan Sabha Seat, सुगौली: कब किसने मारी बाजी… देखें सुगौली में हार-जीत का 'लेखा जोखा'

Sugauli Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: सुगौली पूर्वी चंपारण जिले के पश्चिमी हिस्से में है। ये सीट एक सामान्य वर्ग की सीट है। ये 1951 में बनी थी। इस बार बिहार चुनाव में ये सीट चर्चा में आ गई है।

Sugauli

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sugauli Vidhan Sabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव में हर एक पार्टी की जीत के लिए हर एक सीट काफी मायने रखती है। इसके लिए सभी पार्टियों ने 243 सीटों पर जनता को साधने की पूरी कोशिश की है। इन सीटों में एक सीट सुगौली भी है, जो पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है। इस सीट पर 2020 तक कुल 2,87,461 वोटर्स दर्ज थे, जिसमें अनुसूचित जाति के 11.22 फीसदी और मुस्लिम मतदाता 23.40 फीसदी थे। देखिए इस सीट का चुनावी इतिहास क्या है।

किसके हक में थे 2020 चुनाव के नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट से इंजीनियर शशि भूषण सिंह (RJD) ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें 65,267 मिले थे। साथ ही दूसरे नंबर पर यानी उपविजेता रामचन्द्र सहनी (VSIP) थे, जिन्हें जनता से 61,820 वोट ही मिल पाए थे। दोनों के वोटों में करीब 3,447 नंबर्स का फर्क था। इसके अलावा कई और उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिन्हें मामूली वोट ही मिल पाए थे।

विज्ञापन

कौन से साल में कौन जीता?

2020 में शशि भूषण सिंह (राजद) को जीत मिली। 2015 में रामचंद्र साहनी (भाजपा) ने जीत दर्ज की। 2010 की बात करें तो रामचंद्र साहनी (भाजपा) को जीत मिली थी। इसके अलावा 2005 में रामचन्द्र सहनी (भाजपा) जीते थे। साल 2000 में विजय प्रसाद गुप्ता (KSP) की जीत हुई। 1995 में चंद्रशेखर द्विवेदी (स्वतंत्र) जीते। 1990- रामाश्रय सिंह (CPM) को जीत मिली। 1985 में सुरेश कुमार मिश्रा (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की।

इसके अलावा, 1980 में रामाश्रय सिंह (CPM) और 1977 में भी रामाश्रय सिंह (CPM) जीते थे। वहीं, 1972- अजीजुल हक (एसओपी) को जीत मिली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीट पर ज्यादातर सत्ता परिवर्तन होता आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ