---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Sultanganj Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और JDU के लिए लकी साबित हुआ सुल्तानगंज, कौन सी पार्टियों को नहीं मिली जीत?

Sultanganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सुल्तानगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Sultanganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सुल्तानगंज सीट भी है, जो बिहार के भागलपुर जिले में स्थित सुल्तानगंज एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से जदयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सुल्तानगंज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

ललित नारायण मंडल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
72,823 वोट मिले
वोट लीड- 11,565
वोट शेयर- 42.58 फीसदी

ये भी पढ़ें: ‘तेजस्वी निकले चालू, गुम हो गए लालू’, JDU ने कसा तंज, महागठबंधन के घोषणा पत्र पर क्या बोले दिग्गज?

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

ललन कुमार
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
61,258 वोट मिले
वोट शेयर- 35.82 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

नीलम देवी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
10,222 वोट मिले
वोट शेयर- 5.98 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Teghra Vidhan Sabha Seat: तेघरा सीट पर 2020 में JDU ने किया हार का सामना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रहा दबदबा

सुल्तानगंज में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

जानकारी के मुताबिक, इस सीट पर अभी तक भाजपा और RJD को जीत नहीं मिल पाई है। इसके अलावा, 2000 में जब पार्टी का नाम समता पार्टी था, तभी से लेकर अब तक सुल्तानगंज सीट 6 बार JDU के पाले में आई। वहीं, कांग्रेस ने भी यहां से 7 बार जीत हासिल की है।

---विज्ञापन---

सुल्तानगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

सुल्तानगंज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,28,314 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 12.97 फीसदी हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 11.7 फीसदी तक हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,39,156 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bachhwara Vidhan Sabha Seat: 2020 में BJP की रणनीति आई थी काम, बछवारा में तीन बार के विधायक को देखना पड़ा हार का मुंह

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2025 10:56 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola