Bihar Chunav 2025, Teghra Vidhan Sabha Seat: तेघरा सीट पर 2020 में JDU ने किया हार का सामना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रहा दबदबा

Teghra Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की तेघरा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Teghra

Photo Credit-News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Teghra Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक तेघरा सीट भी है, जो बिहार के बेगूसराय जिले का एक उपमंडल है। 2020 में इस सीट से CPI को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक तेघरा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

राम रतन सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
85,229 वोट मिले
वोट लीड- 47,979
वोट शेयर- 49.80 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

बीरेंद्र कुमार
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
37,250 वोट मिले
वोट शेयर- 21.77 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

ललन कुमार
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
29,936 वोट मिले
वोट शेयर- 17.49 फीसदी

विज्ञापन

तेघरा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

तेघरा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का दबदबा रहा है। पार्टी को 2005 के चुनाव में 10वीं जीत मिली थी। जीत का ये सिलसिला 1962 से शुरू हुआ, जो आज तक बरकरार है। इस सीट पर 1952 और 1957 में कांग्रेस भी जीत हासिल कर चुकी है। इस बार फिर से तेघरा सीट पर सभी पार्टियां अपनी जीत की कोशिश करेंगी।

तेघरा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

तेघरा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,85,190 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 10.78 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 13.3 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,05,595 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ