Bihar Chunav 2025, Manihari (ST) Vidhan Sabha Seat: मनिहारी में कांग्रेस vs जेडीयू… 2025 में फिर से आमने सामने होंगी दोनों पार्टियां?

Manihari (ST) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की मनिहारी (एसटी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Manihari (ST)

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Manihari (ST) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मनिहारी (एसटी) सीट भी है, जो कटिहार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2020 में इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मनिहारी (एसटी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

मनोहर प्रसाद सिंह
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
83,032 वोट मिले
वोट लीड- 21,209
वोट शेयर- 45.81 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

शंभू कुमार सुमन
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
61,823 वोट मिले
वोट शेयर- 34.11 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अनिल कुमार उरांव
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
20,441 वोट मिले
वोट शेयर- 11.28 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट को 2008 में परिसीमन के बाद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया। मनिहारी में 1951 में स्थापना के बाद से कुल 17 बार विधानसभा चुनाव किए जा चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को 7 बार जीत हासिल हुई है। वहीं, कई समाजवादी दलों को 10 बार जीत मिल चुकी है। समाजवादी नेता युवराज को लगातार 4 बार जीत मिली, जिसमें उन्होंने 3 बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था।

मनिहारी (एसटी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

मनिहारी (एसटी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,87,266 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 1,11,746 मुस्लिम वोटर्स और 37,258 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 20,970 अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 5,400 रहे। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को मजबूती मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ