---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Manjhi Vidhan Sabha Seat: मांझी पर कब-कब रहा कौन सी पार्टियों का राज? दिलचस्प है सीट का चुनावी सफर

Manjhi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की मांझी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Manjhi Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मांझी सीट भी है, जो बिहार के सारण जिले में स्थित मांझी विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से माकपा (CPI-M) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मांझी से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

डॉ. सत्येंद्र यादव
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई(एम)
59,324 वोट मिले
वोट लीड- 25,386
वोट शेयर- 37.56 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Siwan Vidhan Sabha Seat: भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला, सीवान की जनता ने कौन सी पार्टियों पर जताया भरोसा?

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

राणा प्रताप सिंह
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
33,938 वोट मिले
वोट शेयर- 21.49 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

माधवी कुमारी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
29,155 वोट मिले
वोट शेयर- 18.46 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Darauli (SC) Vidhan Sabha Seat: 2025 में कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देगी ये पार्टी, दरौली सीट पर 5 बार से है काबिज

मांझी में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

मांझी सीट का चुनावी सफर काफी दिलचस्प रहा है। मांझी सीट पर शुरुआती दशकों में यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस को 7 बार जीत मिली। वहीं, निर्दलीयों और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को 2-2 बार जीत हासिल हुई। माकपा, जनता दल और माकपा ने 1-1 बार जीत हासिल की है।

---विज्ञापन---

मांझी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

मांझी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,02,479 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें से 26,921 मुस्लिम वोटर्स हैं और 38,233 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स की संख्या लोकसभा चुनाव 2024 में 3,09,472 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Ziradei Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस को मिली रिकॉर्ड जीत, यहां से भारत के पहले राष्ट्रपति का ताल्लुक, जानिए जीरादेई सीट का राजनीतिक सफर

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2025 08:51 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola