Bihar Chunav 2025, Mahishi Vidhan Sabha Seat: RJD और कांग्रेस के उम्मीदवारों को जनता ने दिलाई जीत, दिलचस्प है महिषी सीट का चुनावी इतिहास

Mahishi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की महिषी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Mahishi

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Mahishi Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक महिषी सीट भी है, जो बिहार के सहरसा जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से जदयू के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक महिषी से जीत मिल चुकी है?

विज्ञापन

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

गुंजेश्वर साह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
66,316 वोट मिले
वोट लीड- 1,630
वोट शेयर- 37.83 फीसदी

विज्ञापन

रनर अप उम्मीदवार

गौतम कृष्ण
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
64,686 वोट मिले
वोट शेयर- 36.90 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

अब्दुर रज्जाक
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
22,110 वोट मिले
वोट शेयर- 12.61 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

महिषी विधानसभा सीट की स्थापना 1967 में की गई। इसके बाद से यहां पर अब तक 14 विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं। इस सीट पर का चुनावी सफर काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर कांग्रेस पार्टी को 4 बार जीत मिल चुकी है। पार्टी को 1969, 1972, 1980 और 1985 में जीत मिली थी।

विज्ञापन

इसके अलावा, बिहार सरकार में मंत्री रहे अब्दुल गफूर को भी यहां की जनता ने कई बार चुनाव जिताया है। RJD के टिकट पर उन्होंने 2000, 2010 और 2015 में चुनाव जीता। महिषी में JDU, जनता दल, संयुक्त समाजवादी पार्टी, निर्दलीय उम्मीदवार और जनता पार्टी को भी जीत मिल चुकी है।

महिषी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

महिषी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,98,343 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 60,563 मुस्लिम वोटर्स और 50,927 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। यादव वोटर्स 54,596 दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,06,624 तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ