Bihar Chunav 2025, Pranpur Vidhan Sabha Seat: पति के निधन के बाद पत्नी को BJP ने दिया टिकट, प्राणपुर में मामूली वोटों से जीती थी सीट

Pranpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की प्राणपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Pranpur Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Pranpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक प्राणपुर सीट भी है। जो बिहार के कटिहार जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक प्राणपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

निशा सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
79,974 वोट मिले
2,972 वोटों से जीत
वोट शेयर- 39.97 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

तौकीर आलम
पार्टी- कांग्रेस
77,002 वोट मिले
वोट शेयर- 38.48 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

इशरत परवीन
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
19,746 वोट मिले
वोट शेयर- 9.87 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर शुरुआती सालों में जनता पार्टी ने महेन्द्र नारायण यादव को कई बार जीत मिली। 1977 के पहले चुनाव में जनता पार्टी की तरफ से उन्होंने चुनाव जीता। उन्हें 5 बार जीत मिली, जिसमें दो बार जनता दल (1990, 1995) और दो बार राष्ट्रीय जनता दल (2005 के दोनों चुनाव) की तरफ से उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह उर्फ विनोद सिंह कुशवाहा को 2000, 2010 और 2015 में जीत हासिल हुई। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी निशा सिंह को भाजपा ने मैदान में उतारा।

प्राणपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

प्राणपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,05,685 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 1,43,060 मुस्लिम वोटर्स और 25,063 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 23,962 अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 5,400 रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 3,15,030 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ