---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Madhubani Vidhan Sabha Seat, मधुबनी: कांग्रेस-भाजपा का रहा दबदबा, अब RJD भी रेस में शामिल

Madhubani Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। नवंबर में दो चरणों में मतदान किया जाएगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इससे पहले बिहार की हर सीट का चुनावी इतिहास देख लेते हैं।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Madhubani Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राज्य में राजनीतिक पार्टियां और भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। बिहार में 243 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें से एक मधुबनी सीट भी है। इस सीट का चुनावी इतिहास देखें तो यहां पर कांग्रेस और भाजपा पार्टी का दबदबा देखने को मिला है। हालांकि, 2020 के चुनाव में इस सीट पर राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए अब तक मधुबनी सीट पर किस पार्टी को कितनी बार जीत हासिल हुई है।

2020 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने जीती थी। इस चुनाव में उन्हें 71,332 वोट मिले थे। उनका मुकाबला विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ के साथ था, जिन्हें 64,518 वोट मिले थे। RJD ने ये सीट 6,814 वोटों के साथ जीती थी। इसके अलावा, इस सीट को पाने के लिए चुनावी मैदान में तीसरे उम्मीदवार लोक जन शक्ति पार्टी से अरविंद कुमार पुर्बे थे, जिन्हें 15,818 वोट ही मिल पाए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Narkatia Vidhan Sabha Seat, नरकटिया: सीट की सियासत… जहां बदलाव बनता है बहुमत का रास्ता

मधुबनी सीट का चुनावी इतिहास

मधुबनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मधुबनी लोकसभा सीट में आती है, जो 1951 में बनी। यहां पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें दो पार्टियों का दबदबा देखने को मिला है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा को सबसे ज्यादा बार जीत मिली है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने ही 4-4 बार चुनाव जीता है। हालांकि, कांग्रेस को इस सीट पर 1985 के बाद जीत नहीं मिली है। मधुबनी में RJD, जनता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत हासिल हो चुकी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raxaul Vidhan Sabha Seat, रक्सौल: क्या BJP के अभेद्य किले में होगा सत्ता परिवर्तन? इस बार रक्सौल सीट पर है कड़ा मुकाबला

First published on: Oct 08, 2025 08:54 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola