Bihar Chunav 2025, Raxaul Vidhan Sabha Seat, रक्सौल: क्या BJP के अभेद्य किले में होगा सत्ता परिवर्तन? इस बार रक्सौल सीट पर है कड़ा मुकाबला

Bihar Chunav 2025, Raxaul Vidhan Sabha Seat, रक्सौल: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक रक्सौल विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, JDU, LJP और RJD की कांग्रेस गठबंधन से कड़ी टक्कर होगी।

Raxaul

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Raxaul Vidhan Sabha Seat: बिहार में रक्सौल सीट उन सीटों में से है, जो काफी चर्चा में रहती हैं। यहां पर चुनावी माहौल अक्सर जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों वाला होता है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से ये सीट चर्चा में आ गई है। हालांकि, इस सीट पर 2020 में भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा ने रंभाबू प्रसाद यादव को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। साथ ही दूसरे उम्मीदवारों ने भी कड़ी टक्कर दी थी। जानिए रक्सौल सीट का चुनावी इतिहास क्या है।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2020 के चुनाव में BJP के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल सीट से जीत दर्ज की थी। उनको टक्कर देने के लिए कई पार्टियों के उम्मीदवार थे, लेकिन सिन्हा का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार रंभाबूप्रसाद यादव सके साथ हुआ। वह इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। प्रमोद कुमार सिन्हा ने 36,923 वोटों के अंतर से ये सीट जीती थी। इसके अलावा, रक्सौल सीट से इंडिपेंडेंट उम्मीदवार सुरेश कुमार भी थे, जो तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन

रक्सौल सीट का चुनावी इतिहास

रक्सौल विधानसभा सीट का सियासी इतिहास बिहार की राजनीति में काफी खास रहा है। आजादी के बाद इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर 1951 से लेकर 1985 कई बार चुनाव जीता। शुरुआती सालों में कांग्रेस को इस सीट पर मजबूती दिलाने का काम राधा पांडे की तरह नेताओं ने किया। इसके बाद 1990 और 1995 में चुनाव का रुख बदल गया। दो बार ये सीट जनता दल के प्रत्याशी ने जीती।

इसके बाद साल 2000 के चुनाव में रक्सौल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव बढ़ने लगा। 2010 और 2015 तक ये सीट भाजपा के पास रही। 2020 में फिर से BJP के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा ने यहां से जीत हासिल की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ