Bihar Chunav 2025 Madhepura Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मधेपुरा सीट भी है, जो कोसी नदी के किनारे बसा बिहार के मिथिला क्षेत्र का एक जिला है। 2020 में इस सीट से RJD के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मधेपुरा से जीत मिल चुकी है?
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विजयी उम्मीदवार
चंद्रशेखर
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
79,839 वोट मिले
वोट लीड- 15,072
वोट शेयर- 39.24 फीसदी
रनर अप उम्मीदवार
निखिल मंडल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
64,767 वोट मिले
वोट शेयर- 31.83 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
पार्टी- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)
26,462 वोट मिले
वोट शेयर- 13.01 फीसदी
कौन सी पार्टियों को मिली जीत?
इस सीट का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर एक समय ऐसा आया था, जब लालू प्रसाद यादव और शरद यादव (जो कभी अच्छे मित्र हुआ करते थे) एक-दूसरे को हराने के लिए मैदान में उतरे थे। इसके अलावा, यहां पर किस्मत आजमाने वाले नेताओं में पप्पू यादव का भी नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kasba Vidhan Sabha Seat: कसबा में कांग्रेस को 9 बार मिली जीत, इस बार कौन सी पार्टी देगी टक्कर?
इस सीट को लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड ये भी है कि यहां की जनता ने 1957 में इसके गठन के बाद से अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में लगभग सभी यादव समुदाय के नेताओं को ही चुनाव जिताया है। हालांकि, इसमें 1967 और 1968 के पहले दो चुनावों में उम्मीदवार अलग समुदाय के रहे हैं।
मधेपुरा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?
मधेपुरा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,30,734 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 11.1% मुस्लिम वोटर्स और 17.51% अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। बता दें कि 88.78% मतदाता ग्रामीण क्षेत्र के हैं। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,51,561 तक पहुंच गए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines