हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Laukaha Vidhan Sabha Seat, लौकहा: JDU को लगातार 3 बार मिली जीत, पार्टियों के लिए होगा तगड़ा मुकाबला

Laukaha Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो गया है। मतदान दो चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इससे पहले बिहार की लौकहा सीट का चुनावी इतिहास देख लें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Laukaha Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इससे पहले राज्य की सभी सीटों के चुनावी इतिहास की चर्चा होने लगी है। इन्हीं सीटों में से एक लौकहा विधानसभा सीट भी है, जो बिहार के मधुबनी जिले के उत्तरी हिस्से में नेपाल के बॉर्डर से मिली हुई है। इस सीट पर 2020 के चुनाव में राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। इस सीट पर और कौन सी पार्टियों ने जीत का परचम लहराया है? यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

विधानसभा चुनाव 2020 में किसे मिली जीत?

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भारत भूषण मंडल को जीत मिली थी। उनको जनता से 77,759 वोट मिले थे, जिसमें भारत भूषण ने 9,471 वोटों से जीत हासिल की थी। उनका मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार लक्ष्मेश्वर रे से था, जिन्हें केवल 68,288 वोट ही मिल पाए थे। इसके अलावा, लौकहा सीट पर तीसरे नंबर पर उम्मीदवार प्रमोद कुमार थे, जो प्रियदर्शी लोक जन शक्ति पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे थे। उनको 30,393 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sikta Vidhan Sabha Seat, सिकटा: निर्दलीयों से लेकर वामपंथ तक… हर चुनाव में बदला नतीजा, सिकटा में इस बार क्या है माहौल?

विज्ञापन

JDU ने तीन बार दर्ज की जीत

2020 विधानसभा चुनाव में लौकहा में कुल 3,41,847 रजिस्टर्ड वोटर्स दर्ज थे। वहीं, लोकसभा चुनाव तक इनकी संख्या बढ़कर 3,50,137 तक पहुंच गई। इस सीट के चुनावी सफर की बात करें तो साल 2005 से 2015 तक JDU ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। हालांकि, 2020 में नतीजे JDU के हक में नहीं आए थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Nautan Vidhan Sabha Seat, नौतन: इस सीट पर BJP का रहा दबदबा, जानिए अब तक का चुनावी इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola