Bihar Chunav 2025, Nautan Vidhan Sabha Seat, नौतन: इस सीट पर BJP का रहा दबदबा, जानिए अब तक का चुनावी इतिहास

Bihar Chunav 2025, Nautan Vidhan Sabha Seat, नौतन: बिहार की नौतन विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास दिलचस्प रहा है। BSP, JDU, BJP और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने यहां अपने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस बार भी इस सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है।

Nautan

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Nautan Vidhan Sabha Seat: बिहार में नौतन सीट पर मतदाताओं की प्राथमिकताएं समय के साथ बदली हैं। यहां पर कभी जातिगत समीकरण हावी रहे हैं, तो कभी क्षेत्रीय विकास और रोजगार जैसे मुद्दों से मतदाता प्रभावित हुए हैं। पिछले चुनावों में यहां पर केंद्र और राज्य की योजनाओं का काफी असर देखने को मिला है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने INC के उम्मीदवार को हराया था।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

बिहार में 2020 के चुनाव के नतीजे देखें तो नौतन सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण प्रसाद की टक्कर इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार शेख मोहम्मद कामरान से थी। नारायण प्रसाद को 78,657 वोट मिले थे। वहीं, मोहम्मद कामरान को 52,761 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा था। नारायण प्रसाद ने 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

नौतन का चुनावी इतिहास

इस सीट पर लगातार सत्ता बदलती रही है। यहां का चुनावी इतिहास देखें तो साल 2000 के चुनाव में समता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा, नौतन जनता दल (यूनाइटेड) भी 4 बार जीत का परचम लहरा चुकी है। जेडीयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को तीन बार जीत हासिल हुई। वहीं, BJP के नाम पर दो बार जीत दर्ज है।

बीजेपी नेता नारायण प्रसाद 2015 में इस सीट पर चुनाव जीते थे। इसके अलावा, CPI, BSP और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत दर्ज कर चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने 24,595 से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ