Bihar Chunav 2025, Sikta Vidhan Sabha Seat, सिकटा: निर्दलीयों से लेकर वामपंथ तक… हर चुनाव में बदला नतीजा, सिकटा में इस बार क्या है माहौल?

Bihar Chunav 2025, Sikta Vidhan Sabha Seat, सिकटा: सिकटा सीट पर लगातार सत्ता बदलती रही है। 2020 के चुनाव में इस सीट पर CPI-ML के बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। 2015 में JDU उम्मीदवार जीते थे।

Sikta

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sikta Vidhan Sabha Seat: बिहार की राजनीति हमेशा से काफी दिलचस्प रही है। वहीं, पिछले कुछ सालों में नीतीश कुमार के लगातार पार्टी बदलने के बाद से यहां की राजनीति को लेकर कुछ कहा जाता है कि बिहार में कुछ भी हो सकता है। चुनाव जीतने के बाद भी सत्ता बदल सकती है। फिलहाल राज्य में चुनावी माहौल है। यहां पर हर सीट काफी खास है। सिकटा विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर 2020 में CPI-ML के बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों की पकड़ मजबूत रही है।

सिकटा विधानसभा चुनाव 2020

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें CPI-ML के बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने निर्दलीय दिलीप वर्मा को हराया था। वहीं, तीसरे स्थान पर JDU के उम्मीदवार खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद रहे थे। बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने 2,302 वोटों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

विजेता उम्मीदवार को 30 फीसदी वोट मिले। रनर अप उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 28 फीसदी और खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को 23 फीसदी वोट मिले थे। उस सीट पर वामपंथी, जेडीयू, निर्दलीय और CPI-ML जैसे दलों का दबदबा रहा है।

पिछले 4 चुनावों में किसे मिली जीत?

2005 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा ने जीत हासिल की थी। 2010 में भी दिलीप वर्मा ने ये सीट जीती। इसके बाद 2015 में खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद (जेडीयू) ने दिलीप वर्मा को हराकर जीत हासिल की। 2020 में CPI-ML के बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की। उस दौरान उनके सामने दिलीप वर्मा चुनाव लड़ रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ