Bihar Chunav 2025, Patepur (SC) Vidhan Sabha Seat: RJD, कांग्रेस और जनता दल ने बनाया बराबरी का स्कोर, 2025 में कौन सी पार्टियों की बढ़ेगी टेंशन?

Patepur (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की पातेपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Patepur SC

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Patepur (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक पातेपुर (एससी) सीट भी है, जो बिहार के वैशाली जिले में स्थित एक सामुदायिक विकास खंड है। 2020 में इस सीट से भाजपा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक पातेपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

लखेन्द्र कुमार रौशन
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
86,509 वोट मिले
वोट लीड- 25,839
वोट शेयर- 52.15 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

शिव चंद्र राम
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
60,670 वोट मिले
वोट शेयर- 36.57 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार पासवान
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
3,237 वोट मिले
वोट शेयर- 1.95 फीसदी

विज्ञापन

पातेपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

पातेपुर सीट पर लगभग सभी पार्टियों को समय-समय पर जीत मिली है। RJD, कांग्रेस पार्टी और जनता दल को बराबरी की जीत मिली, जिसमें सभी को 3-3 बार जीत हासिल हुई है। इसके अलावा, संयुक्त समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, जनता पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, LJP, CPI और सोशलिस्ट पार्टी को भी जीत मिल चुकी है।

पातेपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

पातेपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,90,677 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के वोटर्स 67,321 बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 45,927 तक बताए गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में यह संख्या बढ़कर 3,05,375 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ