---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Mahnar Vidhan Sabha Seat: 1952 और 1957 में कांग्रेस को मिली जीत, इसके बाद कैसी रही महनार सीट की राजनीति?

Mahnar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की महनार सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Mahnar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक महनार सीट भी है, जो बिहार के वैशाली जिले में स्थित महनार एक उप-मंडल है। 2020 में इस सीट से RJD को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक महनार से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

बीना सिंह
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
61,721 वोट मिले
वोट लीड- 7,947
वोट शेयर- 37.34 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raghopur Vidhan Sabha Seat: राघोपुर में होगी तेजस्वी यादव की परीक्षा, लालू यादव के परिवार से इस सीट का रहा गहरा नाता

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

उमेश सिंह कुशवाहा
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
53,774 वोट मिले
वोट शेयर- 32.54 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

रवींद्र कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
31,315 वोट मिले
वोट शेयर 18.95 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raja Pakar (SC) Vidhan Sabha Seat: बदलती रही जनता की पसंद, राजा पाकर सीट पर कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

महनार में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

इस सीट पर 3 चुनावों के नतीजों को छोड़ दें तो इसे समाजवादी दलों का गढ़ कहा गया। महनार में 1952 और 1957 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। इसके अलावा, 2010 में भाजपा भी जीत हासिल कर चुकी है। महनार में जिन पार्टियों को जीत मिल चुकी है, उनमें लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), संयुक्त समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी-लोहिया, राष्ट्रीय जनता दल और लोक दल का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

महनार में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

महनार के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,03,945 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के वोटर्स 65,470 बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 19,452 तक बताए गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में यह संख्या बढ़कर 3,13,325 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Mahua Vidhan Sabha Seat: 1977 से कांग्रेस को नहीं मिली जीत, RJD का रहा वर्चस्व, दिलचस्प रहा महुआ का चुनावी इतिहास

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2025 09:29 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola