हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Jokihat Vidhan Sabha Seat: जोकीहाट सीट पर दो भाइयों के बीच हुआ चुनावी मुकाबला, जानें कैसे बदल गया था खेल?

Jokihat Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन 6 नवंबर और 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाना है। चुनाव से पहले बिहार की जोकीहाट सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Jokihat Vidhan Sabha Seat: बिहार में 243 सीटों पर चुनाव होने हैं। जीत के लिए हर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की पूरी तैयारी में है। हालांकि, अभी तक उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट सामने नहीं आई है। इन्हीं सीटों में से एक सीट अररिया जिले में स्थित जोकीहाट भी है। ये बिहार के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां पर 2020 के विधानसभा चुनावों में AIMIM के उम्मीदवार को जीत मिली थी। इस सीट पर दो भाइयों के बीच मुकाबला था। एक राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, तो दूसरे AIMIM की तरफ से मैदान में उतरे थे।

2020 के चुनावी नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव जोकीहाट सीट के लिए काफी खास रहा था, क्योंकि यहां पर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच मुकाबला था। दरअसल, एक तरफ सरफराज आलम थे, जो राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम, जो AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उस समय शाहनवाज को 7,383 वोटों के साथ जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Madhubani Vidhan Sabha Seat, मधुबनी: कांग्रेस-भाजपा का रहा दबदबा, अब RJD भी रेस में शामिल

विज्ञापन

शाहनवाज बाद में RJD में ही शामिल हो गए थे। इस चुनावी लड़ाई में एक उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने भी उतारा था। BJP ने जोकीहाट में रंजीत यादव को उम्मीदवार बनाया, लेकिन उन्हें 48,933 वोट ही मिल पाए।

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर जिन पार्टियों ने जीत हासिल की है, उनमें JDU का नाम 4 बार जीत के लिए शामिल है। वहीं, जनता पार्टी, कांग्रेस, निर्दलीय और राजद उम्मीदवारों ने 2-2 बार जीत दर्ज की है। इसके अलावा, जनता दल, समाजवादी पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और AIMIM को भी एक-एक बार जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bisfi Vidhan Sabha Seat, बिस्फी: फैयाज अहमद को हराकर BJP ने जीता RJD का किला, इस बार होगा तगड़ा मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola