Bihar Chunav 2025, Bisfi Vidhan Sabha Seat, बिस्फी: फैयाज अहमद को हराकर BJP ने जीता RJD का किला, इस बार होगा तगड़ा मुकाबला

Bisfi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिस्फी विधानसभा सीट पर वैसे तो CPI और कांग्रेस की पकड़ मजबूत रही है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस सीट पर RJD के उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं।

Bisfi

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Bisfi Vidhan Sabha Seat: बिहार में चुनावी माहौल है। जनता को लुभाने के लिए नीतीश कुमार कई बड़े ऐलान कर चुके हैं। चुनाव से पहले ही उन्होंने नालंदा जिले के राजगीर में बने राज्य के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी उद्घाटन किया है। सभी पार्टियां जनता को लुभाने की कोशिश में लगी हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटें काफी महत्वपूर्ण हैं। आज हम बिस्फी सीट की बात करेंगे, जो बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है। इस सीट पर 2020 के चुनाव में BJP ने पहली जीत दर्ज की थी।

विधानसभा चुनाव 2020 में BJP को मिली जीत

बिस्फी विधानसभा सीट पर CPI और कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है, लेकिन 2020 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली। यह पहली बार था जब BJP ने यहां पर अपना खाता खोला है। BJP ने बिस्फी से 2020 में हरिभूषण ठाकुर को उतारा था, जिन्हें 86,574 वोट मिले। उनका मुकाबला राजद के फैयाज अहमद के साथ था, जिन्हें 76,333 वोट मिले थे। BJP को ये जीत 10,282 वोटों के अंतर से मिली।

विज्ञापन

बता दें कि राजद उम्मीदवार फैयाज अहमद इससे पहले 2010 और 2015 में भी इस सीट से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। पिछली बार BJP की जीत के बाद से इस सीट पर मुकाबला काफी टफ माना जाता रहा है।

किस पार्टी ने कितनी बार जीती सीट?

इस सीट पर 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में कई पार्टियों के हाथ में बिस्फी सीट आई है। कांग्रेस को यहां से 4 बार जीत मिली है, तो CPI को कुल 5 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, RJD ने भी दो बार जीत दर्ज की है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों को भी दो बार जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ