Bihar Chunav 2025 Goriakothi Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक गोरियाकोठी सीट भी है, जो बिहार के सीवान जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक गोरियाकोठी से जीत मिल चुकी है?
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विजयी उम्मीदवार
---विज्ञापन---
देवेश कांत सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
87,368 वोट मिले
वोट लीड- 11,891
वोट शेयर- 45.66 फीसदी
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
रनर अप उम्मीदवार
---विज्ञापन---
नूतन देवी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
75,477 वोट मिले
वोट शेयर- 39.45 फीसदी
---विज्ञापन---
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
अरविंद कुमार
पार्टी- सिंह स्वतंत्र (IND)
5,223 वोट मिले
वोट शेयर- 2.73 फीसदी
गोरियाकोठी में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?
2008 में इस सीट के बनने के बाद 2010 में पहली बार चुनाव हुआ। हालांकि, गोरियाकोठी क्षेत्र 1967 से ही विधानसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में रहा था। उस दौरान हुए चुनावों में कांग्रेस को 4 बार जीत मिली है। जनता दल, BJP और RJD को 2-2 बार जीत मिल चुकी है। 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के लिए ये सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गोरियाकोठी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?
गोरियाकोठी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,31,015 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 55,942 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 35,882 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,40,332 तक पहुंच गए।