हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Gaura Bauram Vidhan Sabha Seat: VIP की स्वर्णा सिंह को मिली गौरा बौराम से जीत, इस बार RJD और JDU के बीच होगा मुकाबला?

Gaura Bauram Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की गौरा बौराम सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Gaura Bauram Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक गौरा बौराम सीट भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से JDU के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक गौरा बौराम से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

स्वर्णा सिंह
पार्टी- विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
59,538 वोट मिले
वोट लीड- 7,280
वोट शेयर- 41.26 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Alamnagar Vidhan Sabha Seat: एक ही नेता पर कई बार किया जनता ने भरोसा, दिलचस्प है आलमनगर सीट का चुनावी इतिहास

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अफजल अली खान
पार्टी- राजद
52,258 वोट मिले
वोट शेयर- 36.21 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राजीव कुमार ठाकुर
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
9,123 वोट मिले
वोट शेयर- 6.32 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Barari Vidhan Sabha Seat: बरारी में जनता की बदलती रही पसंद, कई पार्टियों के उम्मीदवारों को मिली जीत

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर 2010 के चुनाव में जेडीयू के डॉ. इजहार को जीत मिली थी। वहीं, 2015 के चुनाव में यहां से जेडीयू के मदन सहनी को जनता ने चुना। दरअसल, उस समय JD(U) ने RJD नेतृत्व वाले महागठबंधन में भाग लिया था, जिसके बाद ही मदन साहनी को उम्मीदवार बनाया गया। इस सीट पर 2025 का चुनाव फिर से काफी दिलचस्प होने वाला है। सभी पार्टियां अब अपने उम्मीदवार की जीत के लिए जोर लगाएंगी।

गौरा बौराम में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

गौरा बौराम के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,52,306 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 62,571 मुस्लिम वोटर्स और 43,926 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,61,037 तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Manihari (ST) Vidhan Sabha Seat: मनिहारी में कांग्रेस vs जेडीयू… 2025 में फिर से आमने सामने होंगी दोनों पार्टियां?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola