Bihar Chunav 2025, Ekma Vidhan Sabha Seat: 2 विधानसभा चुनावों में JDU ने मारी बाजी, अब किसके पास है एकमा सीट?

Ekma Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की एकमा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Ekma

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Ekma Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक एकमा सीट भी है, जो बिहार के सारण जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक एकमा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

श्रीकांत यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
53,875 वोट मिले
वोट लीड- 13,927
वोट शेयर- 35.05 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

सीता देवी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
39,948 वोट मिले
वोट शेयर- 25.99 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

कामेश्वर कु सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
29,992 वोट मिले
वोट शेयर- 19.51 फीसदी

विज्ञापन

एकमा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

एकमा सीट 1957 से 2008 तक यह निष्क्रिय रही। वहीं, 1952 में इस सीट पर चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। 2010 और 2015 में JDU ने ये सीट हासिल की। इसके बाद 2020 के चुनाव में राजद ने अपने नाम कर ली। इस बार फिर से NDA की सरकार है, जिसमें जो फिर से एकमा सीट अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।

एकमा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

एकमा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,03,364 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 30,336 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 37,223 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,12,376 तक पहुंच गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ