Bihar Chunav 2025, Darbhanga Rural Vidhan Sabha Seat, दरभंगा ग्रामीण: 2010 से 2020 तक RJD को जीत, इस बार BJP से होगा बराबरी का मुकाबला?

Darbhanga Rural Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की दरभंगा ग्रामीण सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Darbhanga Rural

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Darbhanga Rural Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक दरभंगा ग्रामीण सीट भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी की सीट है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक दरभंगा ग्रामीण से जीत मिल चुकी है?

विज्ञापन

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

ललित कुमार यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
64,929 वोट
वोट लीड- 2,141
वोट शेयर- 41.26 फीसदी

विज्ञापन

रनर अप उम्मीदवार

फराज फातमी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
62,788 वोट मिले
वोट शेयर 39.90 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

प्रदीप कुमार ठाकुर
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
17,605 वोट
वोट शेयर 11.19 फीसदी

विज्ञापन

कितनी बार मिली कौन सी पार्टी को जीत?

इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर साल 2000 और 2005 के दोनों चुनावों में राजद को जीत मिली। इसके बाद 2010 से लेकर 2020 तक लालित कुमार यादव चुनाव जीतते आ रहे हैं। इससे पहले जिन पार्टियों को दरभंगा ग्रामीण से जीत मिली है, उनमें जनता पार्टी और जनता दल का नाम भी शामिल है। दोनों पार्टियों ने 1977, 1980, 1990 और 1995 में 2-2 बार जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार को केवल 1985 में ही जीत मिल पाई थी। इस बार कांग्रेस RJD के साथ मिलकर यहां पर जीत की पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन

दरभंगा ग्रामीण में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

दरभंगा ग्रामीण के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,90,732 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 65,100 मुस्लिम वोटर्स और 61,800 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,98,481तक हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ