Bihar Chunav 2025, Kusheshwar Asthan (SC) Vidhan Sabha Seat, कुशेश्वर स्थान: पहले पिता ने जीता 'जनता का दिल'… फिर बेटा भी बना लोगों की पसंद

Kusheshwar Asthan (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कुशेश्वर स्थान (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Kusheshwar Asthan (SC)

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Kusheshwar Asthan (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक कुशेश्वर स्थान (एससी) सीट भी है, जो दरभंगा जिले के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित एक कस्बा है। 2020 में इस सीट से JDU के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कुशेश्वर स्थान (एससी) से जीत मिल चुकी है?

विज्ञापन

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अमन भूषण हजारी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
59,887 वोट मिले
वोट लीड- 12,695
वोट शेयर- 45.72 फीसदी

विज्ञापन

रनर अप उम्मीदवार

गणेश भारती
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
47,192 वोट मिले
वोट शेयर- 36.02 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

अंजू देवी
पार्टी- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एलजेपी (आरवी)
5,623 वोट मिले
वोट शेयर- 4.29 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर पिछले कुछ सालों से NDA को बढ़त मिली है। साल 2010 के चुनाव में शशिभूषण हजारी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्हों एलजेपी उम्मीदवार को 5,512 वोटों से शिकस्त दी थी। इसके बाद 2015 में JDU-भाजपा का गठबंधन टूट गया, जिसके बाद शशिभूषण हजारी ने JDU में चले गए। इस चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। 2020 में भी इस सीट पर जनता ने उन्हें ही चुना, लेकिन उनका निधन हो गया। 2021 में उपचुनाव हुए जिसमें उनके बेटे अमन भूषण हजारी को जीत मिली।

विज्ञापन

कुशेश्वर स्थान में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

कुशेश्वर स्थान के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,50,786 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 28,338 मुस्लिम वोटर्स और 53,743 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। यादव वोटर्स 35,110 दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,62,119 तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ