हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Darauli (SC) Vidhan Sabha Seat: 2025 में कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देगी ये पार्टी, दरौली सीट पर 5 बार से है काबिज

Darauli (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की दरौली (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Darauli (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक दरौली (एससी) सीट भी है, जो बिहार के सिवान जिले में स्थित एक अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है। 2020 में इस सीट से CPI(ML)(L) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक दरौली (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

सत्यदेव राम
पार्टी- CPI(ML)(L)
81,067 वोट मिले
वोट लीड-12,119
वोट शेयर 50.50 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Hayaghat Vidhan Sabha Seat: कभी BJP तो कभी कांग्रेस… हायाघाट सीट पर जनता का बदलता रहा मिजाज

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रामायण मांझी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
68,948 वोट मिले
वोट शेयर- 42.95 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

नोटा
उपरोक्त में से कोई नहीं
4,863 वोट मिले
वोट शेयर- 3.03 फीसदी

दरौली (एससी) में किस पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

2008 के परिसीमन के बाद इसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था। इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) यानी CPI(ML)(L) का दबदबा देखने को मिला है। पार्टी को कुल 5 बार जीत मिल चुकी है। वहीं, कांग्रेस को 3 और भारतीय जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिलकर 3 बार दरौली सीट पर जीत हासिल की। यहां पर राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल, लोकदल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को भी जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

दरौली (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

दरौली (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,20,063 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 20,484 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 46,377 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,23,945 तक पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Darbhanga Vidhan Sabha Seat: कभी रहा कांग्रेस का गढ़, अब दरभंगा में है BJP का दबदबा, क्या गठबंधन फिर से पलटेगा बाजी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola