Bihar Chunav 2025, Chiraia Vidhan Sabha Seat: BJP को हैट्रिक के बाद चौथी जीत की तलाश, चिरैया सीट का चुनावी समीकरण

Chiraia Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: चिरैया विधानसभा क्षेत्र बिहार के पूर्वी चंपारण (पूर्वी) जिले में है। इस सीट पर भी अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। लगातार कई बार पार्टी ने चिरैया सीट से जीत हासिल की है।

Chiraiya

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Chiraia Vidhan Sabha Seat: चिरैया विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी में आता है, यानी इसे किसी भी वर्ग (SC/ST) के लिए आरक्षित नहीं की गई है। 2020 के चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर कुल 1,65,665 मान्य वोट डाले गए थे। वहीं, मतदान दर उस समय 56.64 फीसदी रही थी। चिरैया सीट पर 2020 विधानसभा चुनाव में लाल बाबू प्रसाद गुप्ता (BJP) ने जीत हासिल की थी। इसके पहले भी उन्हें ही जीत मिली थी।

2020 में 16874 वोटों से जीती BJP

भारतीय जनता पार्टी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल के अच्छेलाल प्रसाद को 2020 के चुनाव में हार का मुंह दिखाया था। BJP ने ये सीट 16874 वोटों के अंतर से जीती थी। लाल बाबू प्रसाद गुप्ता को 62,904 वोट मिले और अच्छेलाल प्रसाद को 46,030 वोट ही मिल पाए थे।

Advertisment

तीसरे नंबर पर स्वतंत्र उम्मीदवार लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव रहे, जिन्हें 16,395 वोट मिले थे। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार लवली आनंद को जीत मिली थी।

जदयू के साथ गठबंधन से मिली ताकत

2015 के चुनाव में भी इस सीट से BJP की जीत हुई थी। तब अवनीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव को हराया था। 2020, 2015 और 2010 में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीन बार चिरैया विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जिसमें दो बार लाल बाबू प्रसाद गुप्ता चुनाव में खड़े हुए थे। BJP और JDU के गठबंधन से इस सीट पर BJP को और ज्यादा मजबूती मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ