हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Seat: इस सीट पर बदलती रही सत्ता… चेरिया बरियारपुर का दिलचस्प रहा चुनावी सफर

Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की चेरिया बरियारपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक चेरिया बरियारपुर सीट भी है, जो बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित सामुदायिक विकास खंड है। 2020 में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक चेरिया बरियारपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

राज वंशी महतो
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
68,635 वोट मिले
वोट लीड- 40,897
वोट शेयर 45.22 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Morwa Vidhan Sabha Seat: मोरवा में JDU और RJD के बीच सीधा मुकाबला, कब-कब किस पार्टी को मिली जीत?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

कुमारी मंजू वर्मा
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
27,738 वोट मिले
वोट शेयर 18.27 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राखी देवी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
25,437 वोट मिले
वोट शेयर 16.76 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Ujiarpur Vidhan Sabha Seat: 2015 से 2020 तक लगातार RJD को मिली जीत, क्या है उजियारपुर सीट का चुनावी इतिहास?

विज्ञापन

चेरिया-बरियारपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

चेरिया-बरियारपुर में 11 बार विधानसभा चुनाव में कई पार्टियों को जीत मिली है। 1977 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। इसके बाद 1990 और 1995 में जनता दल ने जीत हासिल की। लोक जनशक्ति पार्टी (फरवरी और अक्टूबर 2005) को जीत मिली। 2010 और 2015 में यहां पर जनता दल (यूनाइटेड) को जनता ने चुना। इसके अलावा, साल 2000 में राजद को जीत मिली। वहीं, 2020 में RJD को जीत मिल चुकी है।

चेरिया-बरियारपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

चेरिया-बरियारपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,49,251 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 16.74 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10.90 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,71,391 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Morwa Vidhan Sabha Seat: मोरवा में JDU और RJD के बीच सीधा मुकाबला, कब-कब किस पार्टी को मिली जीत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola