Bihar Chunav 2025 Bibhutipur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बिभूतिपुर सीट भी है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित बिभूतिपुर एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से सीपीएम को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बिभूतिपुर से जीत मिल चुकी है?
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विजयी उम्मीदवार
अजय कुमार
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई(एम)
73,822 वोट मिले
वोट लीड- 40,496
वोट शेयर- 45 फीसदी
रनर अप उम्मीदवार
राम बालक सिंह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
33,326 वोट मिले
वोट शेयर- 20.31 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
चंद्र बली ठाकुर
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
28,811 वोट मिले
वोट शेयर- 17.56 फीसदी
बिभूतिपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?
बिभूतिपुर सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां से 8 बार वामपंथी उम्मीदवारों को जीत मिली है। कुल 7 बार सीपीआई (मार्क्सवादी) और एक बार 1967 में CPI को जीत मिली थी। 1990 से 2005 के बीच 5 चुनावों में सीपीआई (एम) को जीत मिली।
इसके अलावा, रामदेव वर्मा ने 6 बार यह सीट CPM के उम्मीदवार के तौर पर जीती है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यहां पर किसी दूसरी पार्टी का आना बहुत मुश्किल है। हालांकि, 2025 के चुनाव में दोनों गठबंधन जीत की पूरी कोशिश करने वाले हैं।
बिभूतिपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?
बिभूतिपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,69,431 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 17.70 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 6.3 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,75,861 तक पहुंच गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines