Bihar Chunav 2025, Bibhutipur Vidhan Sabha Seat: वामपंथी उम्मीदवारों का रहा कब्जा, बिभूतिपुर सीट पर क्या है कांग्रेस-BJP का हाल?

Bibhutipur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बिभूतिपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Bibhutipur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Bibhutipur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बिभूतिपुर सीट भी है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित बिभूतिपुर एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से सीपीएम को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बिभूतिपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अजय कुमार
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई(एम)
73,822 वोट मिले
वोट लीड- 40,496
वोट शेयर- 45 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

राम बालक सिंह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
33,326 वोट मिले
वोट शेयर- 20.31 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

चंद्र बली ठाकुर
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
28,811 वोट मिले
वोट शेयर- 17.56 फीसदी

बिभूतिपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बिभूतिपुर सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां से 8 बार वामपंथी उम्मीदवारों को जीत मिली है। कुल 7 बार सीपीआई (मार्क्सवादी) और एक बार 1967 में CPI को जीत मिली थी। 1990 से 2005 के बीच 5 चुनावों में सीपीआई (एम) को जीत मिली।

विज्ञापन

इसके अलावा, रामदेव वर्मा ने 6 बार यह सीट CPM के उम्मीदवार के तौर पर जीती है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यहां पर किसी दूसरी पार्टी का आना बहुत मुश्किल है। हालांकि, 2025 के चुनाव में दोनों गठबंधन जीत की पूरी कोशिश करने वाले हैं।

विज्ञापन

बिभूतिपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बिभूतिपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,69,431 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 17.70 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 6.3 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,75,861 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ