हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Beldaur Vidhan Sabha Seat: बेलदौर की जनता JDU का खुलकर करती है समर्थन, 2025 के चुनाव में जीत की राह नहीं होगी आसान!

Beldaur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बेलदौर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Beldaur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बेलदौर सीट भी है, जो बिहार के खगड़िया जिले का एक ब्लॉक है। 2020 में इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बेलदौर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

पन्ना लाल सिंह पटेल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
56,541 वोट मिले
वोट लीड- 5,108
वोट शेयर- 31.95 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Warisnagar Vidhan Sabha Seat: JDU ने 4 बार जीता ‘वारिसनगर का किला’, कौन से नंबर पर हैं कांग्रेस और RJD?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

चंदन कुमार उर्फ ​​डॉ. चंदन यादव
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
51,433 वोट मिले
वोट शेयर- 29.06 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मिथिलेश कुमार निषाद
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
31,229 वोट मिले
वोट शेयर- 17.64 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kalyanpur (SC) Vidhan Sabha Seat: 2025 के चुनाव में मुकाबला RJD vs BJP… जानिए कौन सी पार्टी का कल्याणपुर सीट पर रहा दबदबा?

विज्ञापन

बेलदौर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बेलदौर सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां की जनता जनता दल (यूनाइटेड) का खुलकर साथ देती है। यहां पर सीएम नीतीश कुमार का काफी दबदबा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2008 से लेकर अब तक हुए 3 विधानसभा चुनावों में JDU को ही जीत मिली है। हालांकि, हर चुनाव में JDU की जीत का अंतर कम होता गया है। इसकी वजह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के बढ़ते प्रभाव को माना गया।

बेलदौर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बेलदौर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,06,644 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 14.57 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10.3 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,20,807 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Patepur (SC) Vidhan Sabha Seat: RJD, कांग्रेस और जनता दल ने बनाया बराबरी का स्कोर, 2025 में कौन सी पार्टियों की बढ़ेगी टेंशन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola