Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समाधान यात्रा लेकर औरंगाबाद पहुंचे। यहां बारूण के कंचनपुर में वे कुछ लोगों से बात कर रहे थे। आसपास काफी भीड़ थी, तभी अचानक किसी ने उन पर कुर्सी का एक टुकड़ा उनकी तरफ फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग सीएम से मिलना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था। इससे नाराज होकर लोगों ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने टूटी कुर्सी को सीएम की तरफ फेंक दिया, जो नीतीश के सामने गिरी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
और पढ़िए –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-11 महीनों में आया 38 करोड़ का निवेश
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश पर साधा निशाना
इस घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने यात्रा पहले भी शुरू की थी और उन्हें मालूम है कि उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। जिस व्यक्ति को 17 साल CM बने हो गए हो और वो अभी भी शराब, ठेका, बालू, पत्थर नीति का समाधान ढूंढ रहे हैं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्हें हो क्या गया है?
और पढ़िए –Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों ने ट्रैक्टर और JCB में लगाई आग, बनाई जा रही थी सड़क
नीतीश के साथ पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
अगस्त 2022: जदयू नेता ने काफिले पर फूलों की माला फेंक दी थी। इस पर उसे हिरासत में लिया गया था।
अप्रैल 2022: नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटाखा फेंका गया था। पटाखा 5-6 फीट दूरी पर गिरा था।
2020: मधुबनी के हरलाखी की एक चुनावी सभा में नीतीश के मंच पर प्याज फेंका गया था।
2018: औरंगाबाद के एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पर चप्पल फेंकी गई थी।
2016: पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में एक युवक ने अपना जूता सीएम नीतीश कुमार की तरफ उछाल दिया था।
यह भी पढ़ें: बिहार: नीतीश कुमार पर चली कुर्सी, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री
संबंधित खबरें
चार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
21 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
21 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines