पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनपर कुर्सी चल गई। समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में कुर्सी फेंकी गई है। ये घटना उस वक्त की है जब सीएम कंचनपुर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कुर्सी सीएम की तरफ तेजी से आया। हालांकि सीएम बच गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन सीएम को उनसे मिलने नहीं दिया गया।  इसी दौरान एक युवक ने टूटी कुर्सी को सीएम की तरफ फेंक दी, जो उनके ठीक सामने आकर गिरी। इसे सुरक्षा कर्मियों ने कब्जे में लिया।

बता दें कि आज समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के कंचनपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को पंचायत भवन का उद्घाटन करना था। यहां पर उद्घाटन के बाद सीएम सुरक्षाकर्मियों के साथ जाने लगे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने मुख्यमंत्री की तरफ कुर्सी का टुकड़ा फेंका। नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान कई बार हंगामा हो चुका है।

विज्ञापन

5 फरवरी को कटिहार में मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिए जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर आगजनी और हंगामा किया था। वहीं, सारण में काले झंडे दिखाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ