बिहार के इस जिले में थानाध्यक्ष ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव; जानें मामला

Bihar News: बिहार के एक जिले में थानाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष का शव उनके घर में लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं?

Suicide Case

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थानाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि बैरगनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष ने आत्महत्या क्यों की? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस महकमे में मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। थाना परिसर में स्थित अपने आवास में कुंदन कुमार का फंदे से शव लटका मिला है। बिहार पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, SP समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के एक हवलदार ने कुछ दिन पहले सुसाइड किया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच की थी। एसएसबी कैंप में हवलदार ने खुद को शूट किया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जांच की थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। इससे पहले भी सशस्त्र बलों में फायरिंग और आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अगस्त के महीने में एक कॉन्स्टेबल ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। बताया गया था कि 38 साल का मृतक अनिल कुमार पुलिस विभाग में तैनात था। अनिल कुमार अपनी पत्नी मोनिका और अन्य परिजनों के साथ नजफगढ़ के जैमिनी इलाके में रह रहा था। दिल्ली पुलिस में वह कार्य करता था। उसकी तैनाती जामा मस्जिद थाने में थी।

विज्ञापन

आत्महत्या से पहले किया शराब का सेवन

पुलिस को रात को लगभग डेढ़ बजे उसके फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कई टीमें मौके पर पहुंची थीं। लेकिन तब तक परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस को उसका शव बिस्तर पर मिला था। पूछताछ में अनिल की पत्नी ने स्वीकार किया था कि अनिल ने रात को काफी शराब पी थी। उन लोगों से झगड़ा किया था। इसके बाद ही वह दूसरे कमरे में सोने गई थी। लेकिन रात को एक बजे उठी तो देखा कि अनिल ने फंदा लगा लिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ