Bihar Lok sabha Seat Saran Violence: बिहार के सारण में चुनावी हिंसा होने की खबर है। बीते दिन लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के मतदान के बाद विवाद हुआ था और उसी विवाद के चलते आज सुबह 2 गुट आपस में भिड़ गए। पहले झड़प हुई और फिर गोलियां चली। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी और DM घटनास्थल पर मौजूद हैं। परा के भिखारी ठाकुर चौक पर हंगामा हुआ और गोलियां चलीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए 48 घंटों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:सिर फूटे और बहा खून, मची चीख पुकार; 2 पैसेंजरों की मौत 40 घायल, MP में ब्रिज से नीचे गिर बस
रोहिणी आचार्य की मौजूदगी में हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से RJD की चुनाव उम्मीदवार बीते दिन छपरा के बूथ नंबर 118 पर आई थीं। आरोप हैं कि रोहिणी ने इस दौरान वोटरों से दुर्व्यवहार किया। इससे विरोधी गुट के लोग भड़क गए। रोहिणी के समर्थकों ने पलटवार किया तो वे आपस में भिड़ गए। खूब गाली गलौज हुई।
हालांकि विवाद बढ़ता देखकर रोहिणी आचार्य वापस चली गई थीं, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। देर शाम हुई झड़प के बाद आज सुबह फिर दोनों गुटों के लोग चौक पर जुटे। यहां पहले जुबानी जंग हुई। उसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हुई। मारपीट के बीच एक शख्स ने गालियां चलानी शुरू कर दी। इसी फायरिंग में तेलपा निवासी चंदन राय की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:2 बलात्कारियों को फांसी की सजा; रेप करके नाबालिग को जलाया था जिंदा, जानें क्या है कोटड़ी भट्टी कांड?
बिहार में 5वें चरण में 52.93 प्रतिशत वोटिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन 20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान हुआ था। इन 5 लोकसभा सीटों में सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर शामिल थे। हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। वहीं सारण ने लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव टिकट दिया है। रोहिणी के ही इलाके में चुनावी हिंसा हुई, जिसकी पुष्टि सारण के SP गौरव मंगला ने की है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान में महिला पत्रकार की पिटाई, स्कूल मालिक समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, सरकार के जांच के आदेश
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines