Bihar Tractor Car Collision: बिहार में आज तड़के शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मेहमानों की कार हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब साढ़े 6 बजे SUV कार की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर है और 4 लोग घायल भी हुए हैं।
वहीं मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-31 पर खगड़िया जिले में हुआ।राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
पेट्रोल पंप के पास हुई वाहनों की टक्कर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसाग्रस्त कार चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा में हुए शादी समारोह से लौट रही थी। बारातियों की कार थी, लेकिन पसराहा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। शादी परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के बेटे की थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष संजय विश्वास हादसास्थल पर पहुंचे। मृतक और घायल लोग खगड़िया जिले के मरया बिचला टोला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं ट्रैक्टर सीमेंट के कट्टों से लदा था। कार और ट्रैक्टर दोनों तेज स्पीड में थे, कंट्रोल नहीं होने के कारण टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: हादसा या साजिश? Mamata Banerjee को चोट कैसे लगी, डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
कार सड़क से उतरी, ट्रैक्टर भी पलट गया
पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में 2 बच्चों समेत करीब 11 लोग सवार थे। यह लोग बारातियों में शामिल थे और मड़ैया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिठला गांव के रहने वाले थे। वे चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा निवासी इंद्रदेव ठाकुर के मंझले बेटे की बारात में गए थे।
लौटते समय कार हादसे का शिकार हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों से लदी कार सड़क से उतरकर गड्ढे में लुढ़क गई। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम लग गया था।
यह भी पढ़ें: Bhopal में फायरिंग का वीडियो वायरल, इमाम को हटाने के विवाद में चली गोलियां, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines