Bhopal में फायरिंग का वीडियो वायरल, इमाम को हटाने के विवाद में चली गोलियां, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

Bhopal Firing Video Viral: इमाम को हटाने को लेकर छिड़े विवाद में हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया है। देसी कट्टे से इमाम के समर्थकों पर गोलियां चलाई गईं। हालांकि दोनों की जान बच गई, लेकिन वे गंभीर घायल हुए है। वीडियो के आधार पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Firing Bhopal Video Viral

हवा में देसी कट्टा लहराते और फायरिंग करते इमाम के समर्थक।

Bhopal Imam Controversy Firing Video Viral: मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार को हुई फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। धड़ाधड़ी गोलियां चलाने की आवाज और गाली गलौज वीडियो में सुनी जा सकती है। वीडियो में जिस तरह से फायरिंग होते दिख रही है, उससे लोगों को वेब सीरीज मिर्जापुर याद आ जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। विवाद भोपाल के टीला जमालपुरा में इमाम को हटाने को लेकर हुआ था, जहां आज भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है, ताकि सांप्रदायिक दंगे न फैलें।

विज्ञापन

इमाम को हटाने पर भड़के दोनों गुट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीला जमापुरा में छोटी मस्जिद है, जिसके इमाम शैफ उल्ला हैं, लेकिन उनके समर्थकों का आरोप है कि मस्जिद कमेटी उन्हें पद से हटाकर अपने किसी चहेते को इमाम बनाना चाहती है। बुधवार दोपहर को नमाज के बाद जब इमाम के समर्थक मस्जिद से निकले तो विरोधी गुट से सामना हो गया।

विज्ञापन

इमाम के समर्थक तारिक और अनस की इमाम को हटाने की कोशिश के मुद्दे पर फैजान, नोमान, रिजवान के साथ बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज होने लगी। उस समय लोगों ने बीच बचाव करके दोनों गुटों को शांत कराया। फैजान, नोमान और रिजवान उस समय तो वहां से चले गए।

विज्ञापन

देसी कट्टे से फायरिंग, पैरों में लगे छर्रे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रात में करीब 10 बजे नमाज पढ़ने के बाद तारिक और अनस घर जाने के लिए निकले तो मस्जिद के बाहर ही फैजान, नोमान और रिजवान ने दोनों को रोक लिया। वे गाली गलौज करने लगे। उनके हाथों में देसी कट्टे थे, जिससे उन्होंने दोनों पर फायरिंग भी की, लेकिन उनके पैरों में छर्रे लगे।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग जुट गए और उन्हें देखकर तीनों बदमाश फरार हो गए। फायरिंग की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को बताया गया कि इमाम उल्ला के विरोधियों ने उन पर फायरिंग की है। DCP जोन-3 रियाज इकबाल ने बताया कि पुलिस ने घायलों का हमीदिया अस्पताल में इलाज कराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ